योग को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी : रामजीवन पांडे

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में पतंजलि जिला योग समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में योग के प्रचार-प्रसार के महत्व पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि रामजीवन पांडे ने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि योग को घर-घर तक पहुंचाएं। समारोह में योग महोत्सव में योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

योग को जन-जन तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी : रामजीवन पांडे

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ के बिजुलिया तालाब रोड स्थित गायत्री मंदिर परिसर में रविवार को पतंजलि जिला योग समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में योग के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग को घर-घर तक पहुंचाना अब प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में 29 मार्च को रजरप्पा स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय योग महोत्सव की सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस आयोजन ने न केवल संगठन को मजबूती दी, बल्कि योग के प्रति लोगों में नई जागरूकता भी पैदा की है।

रामजीवन पांडे ने जोर देकर कहा कि हर कार्यकर्ता स्वयं योग करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। साथ ही आयुर्वेद की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि योग और आयुर्वेद के माध्यम से समाज को रोगमुक्त बनाया जा सकता है।कार्यक्रम में सह राज्य प्रभारी अमित कुमार ने भी योग की महत्ता बताते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे हर व्यक्ति के जीवन में शामिल करना जरूरी है। समारोह के दौरान योग महोत्सव में विशेष योगदान देने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र सह स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्वाभिमान के जिला संयोजक प्रमोद लाल ने की, जबकि धन्यवाद ज्ञापन देव कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर संरक्षक ओमप्रकाश मोदी, संचालन समिति के विजय गोप, भूषण उरांव, शैलेंद्र सिंह, बासुदेव, महेश, सुरेंद्र, झलकू, सत्यम, महेंद्र, दर्शन शर्मा, विनोद कुशवाहा, बाबुलाल मरांडी, निशांत शर्मा, नरोतम सिंह, शिवदयाल, संजय शुक्ला, अर्चना महतो, अंजली, आरती, लीलावती, पिंकी, लाली गुप्ता, मुन्नी, सुनीता मोदी, सुषमा, रीता मानसाता, युगल प्रसाद, राजकिशोर, तिलेश्वर, विकास, रामकुमार, वरूण बगडिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने योग के प्रसार को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।