ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़बंद : रामगढ़ में बंद का रहा आंशिक असर

बंद : रामगढ़ में बंद का रहा आंशिक असर

आरक्षण के विरोध में मंगलवार को घोषित बंद का असर रामगढ़ शहर में आंशिक रहा। हालांकि बंद को लेकर पुलिस सक्रिय नजर आई। विभिन्न स्थानों में पुलिस बल की तैनाती की...

बंद : रामगढ़ में बंद का रहा आंशिक असर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 11 Apr 2018 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

आरक्षण के विरोध में मंगलवार को घोषित बंद का असर रामगढ़ शहर में आंशिक रहा। हालांकि बंद को लेकर पुलिस सक्रिय नजर आई। विभिन्न स्थानों में पुलिस बल की तैनाती की गई। जिसका देखरेख एसडीपीओ रामगढ़ राधा प्रेम किशोर स्वयं कर रहे थे। बंद के कारण शहर के कई प्रतिष्ठान बंद रहे। जबकि लंबी दूरी के वाहन कम चले। बस पड़ाव में भी इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रहे थे। बंद कराने के लिए कोई भी संगठन के लोग सामने नहीं आए। यात्रियों को आवागमन में थोड़ी बहुत परेशानी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
अगला लेख पढ़ें