Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsParents Protest Over Disrupted School Bus Services in Jharkhand
स्कूल बस बंद होने के कारण आंदोलन करने का निर्णय

स्कूल बस बंद होने के कारण आंदोलन करने का निर्णय

संक्षेप:

झारखंड की सीसीएल उत्खनन परियोजना की स्कूल बस पिछले 15-20 दिनों से नहीं चल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावक 15 सितंबर को आंदोलन करने का निर्णय लिया है। बस ने पहले कई गांवों के...

Sep 12, 2025 10:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल की झारखंड उत्खनन परियोजना की स्कूल बस जो लईयो से चोपड़ा मोड होते हुए डीएवी केदला जाती थी। पिछले 15-20 दिनों से नहीं चल रही है। जिसे लेकर अभिभावक लोग 15 सितंबर को प्रात: 5:30 बजे झारखंड परियोजना चेक पोस्ट के समक्ष आंदोलन करेंगे। इस संबंध में श्रमिक संगठन आरसीएमयू झारखंड परियोजना शाखा अध्यक्ष देवनंदन रजवार ने बताया कि उक्त स्कूल बस पूर्व में पचमो पंचायत के बच्चों के अलावे केदला तीन नंबर, केदला एक नंबर, कलाली मोड, केदला दो नंबर और चोपड़ा मोड़ के बच्चों को ले कर जाती थी। लेकिन इधर 15-20 दिनों से स्कूल बस लईयो से गोसी होते हुए केदला नौ नंबर के रास्ते स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसकी वजह से अन्य बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जिसे लेकर यह आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है। मौके पर जेएलकेएम के मीडिया प्रभारी रोहित कुमार महतो, वार्ड सदस्य किशोरी प्रसाद, अर्जुन कुमार दास, कृष्ण कुमार केसरी, संतोष कुमार, नरेश कुमार साव आदि लोग उपस्थित थे।