ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला में कीड़े लगले से धान फसल बर्बाद, किसान मायूस

गोला में कीड़े लगले से धान फसल बर्बाद, किसान मायूस

गोला।निज प्रतिनिधिगोला प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर खेतों में लगे धान फसल को कीड़ों लीलना शुरू कर दिया है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। फिलहाल खेतों की धान पककर लगभग तैयार हो...

गोला में कीड़े लगले से धान फसल बर्बाद, किसान मायूस
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 01 Nov 2020 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

गोला प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर खेतों में लगे धान फसल को कीड़ों ने लीलना शुरू कर दिया है। जिससे किसान काफी परेशान हैं। फिलहाल खेतों की धान पककर लगभग तैयार हो गया है। लेकिन पके धान फसल पर इन दिनों कीड़ों ने हमला बोल दिया है। किसानों को उम्मीद के अनुसार धान की अच्छी फसल हुई थी। लेकिन धान फसल जब तैयार हो गया, तो कीड़ा ने फसल को चट करना शुरु कर दिया है। किसानों ने बताया कि इन दिनों कीड़ों की फौज धान फसल के बाली को खा जाते हैं।

क्या कहते हैं किसान :

न्य मजदूर किसान यूनियन से जुड़े किसान चतुर्भूज कश्यप, विसंबर बेदिया, सुरेश महतो, जगेश्वर महतो, ललकु बेदिया, मकरलाल महतो ने बताया कि धान में कीड़े लगने से किसानों की समस्या बढ़ गई है। गोला सहित सोसोकलां, मगनपुर, चाड़ी, बंदा, बरलंगा, साड़म, बरियातु, बेटुल आदि गांव में धान फसल में कीड़ा लगने से फसल बर्बाद हो गई है। किसानों ने जिला प्रशासन से कीड़ा लगने से हुई धान की बर्बादी का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। किसानों यह भी कहना है कि पिछले दो वर्षों से किसानों को लगातार नुकसान हो रहा है। सरकार फसल बीमा राशि का भी भुगतान नहीं कर रहा है। वहीं किसानो के धान फसल की समर्थन मूल्य भी तय नहीं कर रहा है। जिसके कारण किसान विवश होकर बिचौलिए के पास औने पौने दाम पर धान फसल बेच देते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें