श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कुल 199 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें बुलबुल राज ने 94.2% अंक प्राप्त करके टॉपर का सम्मान हासिल किया। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जिससे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। दसवीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत संतोषजनक रहा, जिसमें अधिकांश विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए। इस वर्ष कुल 199 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया, जिनमें मेधावी छात्रा बुलबुल राज ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर का गौरव हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय के 13 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि 38 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत और 44 विद्यार्थियों ने 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में यश भदानी (93.8%), वीर प्रताप सिंह (93.6%), शांतनु गोस्वामी (93.6%), दशमीत बेदी (93.6%), दिव्यांशी पाठक (92.8%), श्रीजन कुमार रजक (92.4%), खुशी कुमारी सांवरिया (91.8%), अभिनव कुमार (91.8%), हन्नू कुमार (91.2%), अनन्या कृष्णा (90.8%), श्रेया सिंह (90.6%), धन्वी कौशल (90.2%) सहित कई अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाई। टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। उनका कहना है कि अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इनसे प्रेरणा लेने और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में आगे की पढ़ाई को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से देखा गया। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा और विद्यालय प्रबंधक समिति के सम्मानित सदस्य-सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार सतिंदर सिंह होरा, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार गुरप्रीत सिंह चाना, सरदार रमन बेदी एवं सरदार करमजीत सिंह जग्गी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके परिश्रम की सराहना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


