रामगढ़ में तीन दिवसीय ध्यान एवं ज्ञान प्रयोग शिविर का उद्घाटन आज

Dec 23, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

रामगढ़ में ओशो के छोटे भाई सद्गुरु स्वामी शैलेंद्र सरस्वती का आगमन बुधवार को रांची एयरपोर्ट पर होगा। उनके साथ कई विद्वान भी आएंगे। 25-27 दिसंबर तक तीन दिवसीय ध्यान और ज्ञान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें साधकों को ध्यान विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन शाम 5:30 बजे होगा।

रामगढ़ में तीन दिवसीय ध्यान एवं ज्ञान प्रयोग शिविर का उद्घाटन आज

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। परम गुरु ओशो के छोटे भाई और विख्यात आध्यात्मिक मार्गदर्शक सद्गुरु स्वामी ओशो शैलेंद्र सरस्वती का आगमन बुधवार को दोपहर रांची एयरपोर्ट पर होगा। उनके साथ मां प्रिया सहित देश के कई विद्वान आचार्य भी रांची पहुंचेंगे। रामगढ़ से बड़ी संख्या में साधक मित्र एयरपोर्ट पर उनका स्वागत और अभिनंदन करेंगे। सद्गुरु स्वामी शैलेंद्र सरस्वती के साथ आचार्य प्रभाकर, डॉक्टर मां सीमा रश्मि, स्वामी दिगंबर, स्वामी प्रदीप सहित उनकी पूरी टीम भी आएगी। इसके बाद रामगढ़ में तीन दिवसीय ध्यान और ज्ञान प्रयोग शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को ओशो साधक कमल बगडिया ने एक प्रेस वार्ता में कही।

उन्होंने बताया कि इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन बुधवार को शाम 5 . 30 बजे शहनाई हॉल, कैथा मौसी बाड़ी मंदिर के पास किया जाएगा। यह आयोजन 25-27 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें ज्ञान के विभिन्न प्रयोगों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मां अमृत प्रिया और सद्गुरु स्वामी शैलेंद्र सरस्वती के सानिध्य में होगा। आयोजकों के अनुसार इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों साधक मित्रों के आने की सूचना है, जिनके भोजन और आवास की समुचित व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की गई है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मां दीपा वर्मा, स्वामी श्याम, स्वामी अजय गुप्ता, स्वामी मनोज कुमार, मां सोनी और स्वामी बैजनाथ डांगी पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान सद्गुरु स्वामी शैलेंद्र सरस्वती साधकों को यह विशेष विधि बताएंगे कि किस प्रकार ओंकार श्रवण और ध्यान के माध्यम से काम और क्रोध जैसे विकारों से शरीर और मन को मुक्त किया जा सकता है। साधक नृत्य में सहभागी होकर इस ध्यान विधि का प्रत्यक्ष अनुभव भी प्राप्त करेंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और आध्यात्मिक वातावरण बना हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।