ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला में शिव मंडा पूजा को लेकर लोटन सेवा का आयोजन

गोला में शिव मंडा पूजा को लेकर लोटन सेवा का आयोजन

गोला स्थित श्रीश्री महादेव मंडा में शिव उपासना का तीन दिवसीय मंडा पर्व शनिवार को लोटन सेवा के साथ विधि विधान से शुरू हो...

गोला में शिव मंडा पूजा को लेकर लोटन सेवा का आयोजन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 13 Jun 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला। निज प्रतिनिधि

गोला स्थित श्रीश्री महादेव मंडा में शिव उपासना का तीन दिवसीय मंडा पर्व शनिवार को लोटन सेवा के साथ विधि विधान से शुरू हो गया। अल सुबह सैकड़ों भगतिया नंगे बदन मंदिर से पटासुर नदी पहुंचे और यहां विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात जमीन पर लोटन सेवा करते हुए पुन: मंदिर पहुंचे। पुरोहित आनंद उपाध्याय व शंकर गोस्वामी ने भोक्ताओं को पूजा अर्चाना कराई। आयोजन समिति ने बताया कि 15 अप्रैल को रात्री जागरण के तहत मेला सह महिला व पुरुष टीम के बीच धर्म आधारित छऊ नृत्य का आयोजन किया जाएगा। अहले सुबह फूलकुंदी कार्यक्रम के साथ पर्व का समापन किया जाएगा। आयोजन की सफलता को लेकर यहां गठित कमेटी के अध्यक्ष विपुल कुमार दांगी, सचिव देवेंद्र दांगी, कोषाध्यक्ष गजु महतो और लखीराम महतो, कीर्तन महतो, महेश गोस्वामी, महेंद्र प्रसाद वर्मा, प्रमेश्वर महतो, बिनोद राम रविदास, कृष्ण महतो, धनंजय महतो सदस्य चुने गए। मौके पर भूपेंद्र कुशवाहा, दीनू महतो, धनंजय कुमार, सुनील कुशवाहा, कृष्णा कुमार, महेश महतो, कामेश्वर महतो, सुबोध कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पिंटू कुमार, निखिल कुशवाहा, गोपेश्वर महतो, दिलधर महतो, शंकर वर्मा, अंजनी कुशवाहा, सुभाष कुमार, धनंजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें