Ramgarh News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को होगी ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता
Ramgarh News: रामगढ़ में खेलकूद & युवा कार्य निदेशालय द्वारा 29 अगस्त को ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पुरुषों के लिए 10 किमी और महिलाओं के लिए 6 किमी दौड़ में भाग लेने वाले स्थानीय खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। खिलाड़ियों का पंजीकरण 27 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में होगा।

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन रामगढ़ के तत्वावधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को ओपन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। खेलें, दौड़ें, स्वस्थ रहें के संदेश के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में केवल रामगढ़ जिले के स्थानीय खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। पुरुष वर्ग के लिए 10 किलोमीटर दौड़ का आयोजन पटेल चौक से किया जाएगा, जिसके लिए प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना होगा। वहीं महिला वर्ग की छह किलोमीटर दौड़ छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू होगी और प्रतिभागियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना होगा।
प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पांच हजार रुपये नकद, मेडल एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को तीन हजार रुपये नकद, मेडल एवं प्रमाण पत्र तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को दो हजार रुपये नकद, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी 27 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय, रामगढ़ में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के दौरान पहचान एवं पते के प्रमाण के रूप में आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रतिभागी 7250433750 अथवा 7488305211 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेकर खेल भावना को बढ़ावा देने की अपील की है।


