रामगढ़ और चितरपुर से मिले एक-एक महिला कोरोना पॉजिटिव
जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नयें मामले मीले हैं। दोनो ही पॉजिटिव पाए गए मरीज महिला है। जिसमे एक चितरपुर तो एक रामगढ़ की है। रामगढ़ की महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन कुछ दिन...
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Thu, 18 Jun 2020 02:48 AM
ऐप पर पढ़ें
जिले में बुधवार को कोरोना पॉजिटिव के दो नयें मामले मीले हैं। दोनो ही पॉजिटिव पाए गए मरीज महिला है। जिसमे एक चितरपुर तो एक रामगढ़ की है। रामगढ़ की महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। लेकिन कुछ दिन पहले वो एक ही परिवार से मिले पांच कोरोना पॉजिटिव मरीज के यहां काम करती थी। जिसके संपर्क में आकर वो संक्रमित बताई जारही है। वहीं चितरपुर से मिली कोरोना पॉजिटिव महिला का ट्रेवल हिस्ट्री तिलैया कोडरमा रहा है। इधर जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों ही पॉजिटिव मरीज को एंबुलेंस के माध्यम से कोविड हॉस्पिटल नईसराय लाने की तैयारी कर रही है।