
डीएवी स्कूल तापिन में सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
डीएवी पब्लिक स्कूल तापिन में सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के सहयोग से सीपीआर एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डॉ पूजा की अध्यक्षता में डॉ प्रीति शर्मा ने संचालन किया। प्रशिक्षण में डॉ रंजीत कुमार ने प्राथमिक उपचार की जानकारी दी और बच्चों को जीवन रक्षक तकनीक का अभ्यास कराया।
केदला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल तापिन में सोमवार को सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के सौजन्य से सीपीआर एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स लाइफ सेविंग स्किल्स पर आधारित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता डॉ पूजा और संचालन क्षेत्रीय चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीति शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, सही एवं प्रभावी प्रतिक्रिया के माध्यम से जीवन रक्षा की क्षमता विकसित करना था। प्रशिक्षण सत्र में मुख्य प्रशिक्षक वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार ने प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, अचानक बेहोशी, हृदयाघात, दुर्घटना, रक्तस्राव तथा अन्य आपात स्थितियों में प्राथमिक उपचार की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान डेमो के माध्यम से बच्चों एवं अभिभावकों को जीवन रक्षक तकनीकी का अभ्यास भी कराया गया। सीसीएल प्रबंधन की ओर से सामाजिक दायित्व के तहत बच्चों को इमरजेंसी रिस्पॉन्स से संबंधित विशेष पुस्तिकाएं प्रदान की गई। जिससे वे भविष्य में भी इस विषय पर जानकारी प्राप्त कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग कर सकें। वहीं स्कूल के प्राचार्य उत्तम कुमार रॉय को विद्यालय में उपयोग हेतु फर्स्ट एड किट दी गई। ताकि विद्यालय परिसर में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं सक्रियता के साथ भाग लिया। प्रशिक्षण से बच्चे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों के बीच चॉकलेट एवं टॉफि का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक, शिक्षकगण तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




