ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़देवरिया में ओल चिकि भाषा दिवस मना

देवरिया में ओल चिकि भाषा दिवस मना

उच्च मध्य विद्यालय देवरिया में रविवार को ओल चिकि संथाली भाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संथाली भाषा को अलग पहचान दिलवाने के लिए संघर्षरत रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया...

देवरिया में ओल चिकि भाषा दिवस मना
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 22 Dec 2019 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

उच्च मध्य विद्यालय देवरिया में रविवार को ओल चिकि संथाली भाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संथाली भाषा को अलग पहचान दिलवाने के लिए संघर्षरत रहे पंडित रघुनाथ मुर्मू को याद किया गया। मौके पर वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा गया कि पंडित रघुनाथ मुर्मू के संघर्ष की बदौलत ही संथाली ओल चिकि भाषा को अलग भाषा की मान्यता मिली। वहीं समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और भाषा ज्ञान को अक्षुण्य बनाये रखने का संकल्प भी लिया। मौके पर सरयू मुंडा, मनोज मांझी, महादव मुर्मू, दशाराम मांझी, ब्रह्मदेव मुर्मू, सुनील हेंब्रम, गंगवा मांझी, गीता मांझी, रायवती सोरेन, अनिता सोरेन, सरस्वती देवी, अणु देवी, फुलमनी देवी, अजय सोरेन आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें