ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़स्वास्थ्य सेवा बदहाल : कभी-कभी फोन करने पर खुलता है उप स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य सेवा बदहाल : कभी-कभी फोन करने पर खुलता है उप स्वास्थ्य केंद्र

बासल के सुदूरवर्ती कुसियारा के भंडरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र कचरे के अंबार में अवस्थित है। सबसे बड़ी बात यह है। कि उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप कचरे का अंबार होने के कारण वहां से गुजरने वाले...

स्वास्थ्य सेवा बदहाल : कभी-कभी फोन करने पर खुलता है उप स्वास्थ्य केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Tue, 19 Jun 2018 01:19 AM
ऐप पर पढ़ें

बासल के सुदूरवर्ती कुसियारा के भंडरा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र कचरे के अंबार में अवस्थित है। सबसे बड़ी बात यह है। कि उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप कचरे का अंबार होने के कारण वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों को कचरे का अंबार देख काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ भारत सरकार यह स्वच्छता अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों जागरूक करने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ कुशियारा उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास फैली हुई गंदगी स्वच्छता के प्रति स्वास्थ्य विभाग की नजरिये को प्रदर्शित करती है।

एएनएम के भरोसे कुसियारा उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहा है। यहां एएनएम के अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र में ना ही सफाई कर्मी है और ना ही डॉक्टर। उपस्वास्थ्य केंद्र प्रत्येक दिन खुलता भी नहीं है। ग्रामीण फोन कर बुलाते है तब स्वास्थ्य केंद्र में आकर एएनएम इलाज कर स्वास्थ्य केंद्र के सामने दवा का कचरा फेंक कर चली जाती है। प्रत्येक दिन स्वास्थ्य केंद्र नहीं खुलने के कारण ग्रामीणों को छोटी-बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को भुरकुंडा और पतरातू जाना पड़ता है। ऐसे में वहां के कुछ ग्रामीण पैसे के अभाव में समय से इलाज नहीं करा पाते है। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र के समीप मेडिकल कचरे का अंबार लगा है। जिसे गांव के मवेशी खाते है। जिसे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें