ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के नए पदाधिकारियों का मनोनयन

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के नए पदाधिकारियों का मनोनयन

गैर राजनीतिक संस्था रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के जिला कमेटी का रविवार को विस्तार किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष...

रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के नए पदाधिकारियों का मनोनयन
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 02 Aug 2021 03:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

गैर राजनीतिक संस्था रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के जिला कमेटी का रविवार को विस्तार किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने समिति के प्रधान कार्यालय में नए पदाधिकारियों का मनोनय किया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों का रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति पर भरोसा बढ़ा है, इसी को देखते संगठन की मजबूती और नागरिकों के हक व अधिकार के लिए आवाज़ उठाने के लिए संगठन में नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। नए पदाधिकारी लोक हित में काम करेंगे। नए पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष राहुल झा, गुरप्रीत सिंह, सचिव मृत्युंजय केशरी, सह सचिव चंदन सिंह, शशिकांत पांडेय, श्यामल कुमार, मनोहर महतो, कोषाध्यक्ष संदीप साह, सह कोषाध्यक्ष पिंटू मालाकार, प्रवक्ता संतोष कुमार,अशोक साव, कैलाश महतो, ताराशंकर अग्रवाल, कार्यालय प्रभारी सिकंदर सोनी, कुश सिंह, मीडिया प्रभारी विक्की श्रीवास्तव, संतोष राम, सोशल मीडिया प्रभारी अमित पटेल, अमित गुप्ता, अवनिकान्त विवेक, राहुल रजक को बनाया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें