रेलीगढ़ा महायज्ञ के समिति ने नए उपाध्यक्ष का किया चयन

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

महायज्ञ समिति ने पहले चुने गए उपाध्यक्ष को हटा कर नया उपाध्यक्ष का किया चयनरेलीगढ़ा नव दिवसीय महायज्ञ के समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में उपस्थि

रेलीगढ़ा महायज्ञ के समिति ने नए उपाध्यक्ष का किया चयन

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा नव दिवसीय महायज्ञ के समिति की बैठक शनिवार को हुई। बैठक में उपस्थित महायज्ञ समिति के लोगों ने समिति के पहले के उपाध्यक्ष को हटा कर नए उपाध्यक्ष का चयन किया है। बैठक में उपस्थित लोगों ने बताया हटाए गए उपाध्यक्ष ने यज्ञ के वैनर और समाचार पत्र में नाम नहीं दिए जाने पर गिद्दी थाना में शिकायत कर समिति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद गिद्दी पुलिस दोनो पक्षों को बुलाया था। जिससे यज्ञ समिति के लोगों में नाराजगी थी। इसके बाद समिति के लोगों ने शनिवार को आवश्यक बैठक बुलाकर पहले चुने गए उपाध्यक्ष को हटा कर नया उपाध्यक्ष का चयन किया है।

बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अवधेश कुमार उपाध्याय और संचालन प्रेमचन्द शर्मा ने की। जबकि बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष अनिल नायक, सुमित पांडेय, सन्नी बेदिया, आकाश कुमार, करण मुंडा, निखिल बेदिया, प्रेम नायक गोविंद मुंडा, रवि वर्मा, विकास ओझा, सौरभ पांडेय, जगदीश सिंह, राजीव रंजन सिंह, सुकेश दूबे सतीश कुमार, राकेश दुबे, आदि समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।