गोला में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

Feb 18, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गोला प्रखंड के चोकाद गांव का ट्रांसफॉर्मर जल गया था, जिससे बिजली की आपूर्ति ठप हो गई थी। ग्रामीणों ने सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल को सूचित किया। उन्होंने नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया और उद्घाटन किया। इससे ग्रामीणों को राहत मिली। उन्होंने अन्य समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और ग्रामीणों से समस्याएं साझा करने की अपील की।

गोला में नया ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों को मिली राहत

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड के चोकाद का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। जिससे गांव विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था, घरेलू कार्यों से लेकर बच्चों की पढ़ाई व दैनिक गतिविधियों में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही थीं। ग्रामीणों ने समस्या की जानकारी जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल को दी। उन्होंने इसे संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवा दिया। जिसे बुधवार की शाम ग्रामीणों के अग्रह पर वे गांव पहुंचे और नए ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर अन्य समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं विशेषकर बिजली, सड़क, पानी एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वे जनता के साथ निरंतर संपर्क में रहते हुए हर समस्या के समाधान के लिए तत्पर हैं और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो और ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील की कि किसी भी जनसमस्या की सूचना तुरंत साझा करें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर गोला मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, सूरज वर्मा, प्रदीप महतो, कमलेश महतो, राजेश महतो सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।