ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गोला के जोभिया गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

गोला के जोभिया गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

गोला प्रखंड के जोभिया गांव में गुरुवार को विधायक ममता देवी के प्रयास से 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लग गया...

गोला के जोभिया गांव में लगा नया ट्रांसफॉर्मर
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 19 Aug 2022 12:20 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला,निज प्रतिनिधि।

गोला प्रखंड के जोभिया गांव में गुरुवार को विधायक ममता देवी के प्रयास से 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लग गया है। यहां लगाए गए ट्रांसफॉर्मर का विधायक के निर्देश कार्यालय प्रभारी मानिक पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया। पिछले कई दिनों से गांव का ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने विधायक को सूचना देकर खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने की गुहार लगाई। विधायक ने पहल कर गांव में नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवा दिया। गांव में ट्रांसफॉर्मर लग जाने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मौके राजेश्वर महतो, शिव शंकर पांडेय, जितेंद्र कश्यप, बासुदेव महतो, भागीरथ महतो, अशोक महतो, रंजीत महतो, लखीराम बेदिया, टिमन बेदिया, चंद्रशेखर कश्यप, जीतराम मांझी, नरेश महतो, सियाराम महतो, खिरवा बेदिया, सन्टु महतो, सोहराय मांझी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें