विधि व्यवस्था बनाए रखना होगी प्राथमिकता- एसपी

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

हजारीबाग के नए एसपी अमन कुमार ने गिद्दी थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना भवन के कमरों का मुआयना किया और फाइलों के संधारण की जानकारी ली। एसपी ने गिद्दी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखना है।

विधि व्यवस्था बनाए रखना होगी प्राथमिकता- एसपी

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग के नए एसपी अमन कुमार ने रविवार को गिद्दी थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने कम्प्यूटर कक्ष समेत थाना भवन के अन्य कमरों का मुआयना किया। साथ ही फाइलों के संधारण के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद एसपी ने गिद्दी थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए एसपी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जिले में विधि व्यवस्था को कायम रखना और अपराध पर नियंत्रण रखना होगा। इस अवसर पर एसडीपीओ बड़कागांव पवन कुमार, बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार, गिद्दी थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह और उरीमारी थाना प्रभारी रथु उरांव उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।