गोला में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Mar 01, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गौला के मठवां टांड में रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन द्वारा नए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। डॉ अशोक कुमार ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है। केंद्र में बेसिक कंप्यूटर कोर्स, डीसीए, टैली आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गोला में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के मठवां टांड में रविवार को रोशन पाथवे टू डिग्निटी फाउंडेशन की ओर से नए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं व विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के प्रशिक्षण केंद्र से ग्रामीण युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगा। युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। केंद्र में बेसिक कंप्यूटर कोर्स, डीसीए, टैली, इंटरनेट व डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस पहल की सराहना की। मौक़े पर डॉ आशीष कुमार, नागेंद्र कुमार महतो, विश्वजीत कुमार, अनिल कुमार, नागेंद्र कुमार, दिवाकर कुमार, सोनम कुमारी व कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।