डीएवी गिद्दी में वैदिक हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत

Apr 06, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

गिद्दी के डीएवी पब्लिक स्कूल में 2026-27 का नया शैक्षणिक सत्र सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ शुरू हुआ। प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी और वरिष्ठ शिक्षक डीके दत्ता ने नए नामांकित बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और संस्कार डीएवी का आधार हैं। सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं इस अवसर पर उपस्थित थे।

डीएवी गिद्दी में वैदिक हवन के साथ नए सत्र की शुरुआत

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के साथ हुई। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र- छात्राओं ने विधि-विधान के साथ हवन पूजन कर नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत किया। हवन अनुष्ठान में विद्यालय के प्राचार्य मनप्रिय चटर्जी और वरीय शिक्षक डीके दत्ता ने पहले दिन विद्यालय पहुंचे सभी नए नामांकित बच्चों को संबोधित किया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ही डीएवी का आधार है। डीएवी न केवल आधुनिक शिक्षा प्रदान करता है, बल्कि बच्चों को उनके जड़ों और संस्कृति से जोड़ता है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।