भदानीनगर में आंगनबाड़ी केंद्र का प्लास्टर गिरा

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

भुरकुंडा के भदानीनगर स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय महुआ टोला में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। बच्चों को भोजन के लिए बाहर ले जाने के कारण कोई भी बच्चा घायल नहीं हुआ। अभिभावक जर्जर भवन को लेकर चिंतित हैं और सुरक्षित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

भदानीनगर में आंगनबाड़ी केंद्र का प्लास्टर गिरा

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित बंद प्राथमिक विद्यालय महुआ टोला के जर्जर भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। केंद्र की छत का प्लास्टर अचानक टूटकर नीचे गिर गया। संयोग अच्छा रहा कि उस समय बच्चों को भोजन कराने के लिए बरामदे में ले जाया गया था, जिससे कोई बच्चा इसकी चपेट में नहीं आया। घटना के बाद स्थानीय अभिभावकों में दहशत का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि जर्जर भवन में छोटे बच्चों का संचालन करना खतरे से खाली नहीं है। किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। आंगनबाड़ी सेविका सफीना खातून और सहायिका पार्वती देवी ने बताया कि केंद्र में 25 बच्चे नामांकित हैं।

उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन काफी जर्जर हो चुका है और इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। इस संबंध में संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर भवन की मरम्मत अथवा सुरक्षित व्यवस्था करने की मांग की गई है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है। इधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सुरक्षित भवन की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बच्चों की जान जोखिम में न रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।