भुरकुंडा-सौंदा में हड़ताल का व्यापक असर
भुरकुंडा में संयुक्त ट्रेड यूनियन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। सीसीएल की कोलियरी और साइडिंग में कामकाज ठप रहा और कोयले की ढुलाई भी रुकी रही। बैंकों में ताले लटके रहे और सुबह 6 बजे से ही बिजली की आपूर्ति भी बाधित रही। कई प्रमुख नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने में योगदान दिया।

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। संयुक्त ट्रेड यूनियन के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का कोयलांचल भुरकुंडा सहित आसपास के कोलियरी क्षेत्र में व्यापक असर रहा। सीसीएल की कोलियरी और साइडिंग में कामकाज के अलावा कोयले की ढुलाई पूरी तरह ठप रहा। वहीं बैंको में ताला लटका रहा। सीसीएल क्षेत्र में बंद का यह आलम था कि बिजली सुबह 6 बजे से ही कटी रही। भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा, सौंदा डी, सेंट्रल सौंदा, सौंदा बी साइडिंग में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। भुरकुंडा में बंद को सफल बनाने में अशोक गुप्ता, संजय मिश्रा, नरेश मंडल, संजय वर्मा, किशुन नायक, पप्पू सिंह, लखेंद्र राय, विकास कुमार, रामाकांत दुबे, शैलेंद्र सिंह, विकासकांत सिन्हा, जोगेंद्र ठाकुर, अजीत कुमार, नौशदा आलम, अफजल हुसैन आदि सौंदा डी में अशोक शर्मा, संजय यादव, दशरथ कुर्मी, सुशील सिंह, दिलीप देवधरिया, राजगिरी चौधरी, राधिका सिंह, विक्रम यादव, दशरथ सिंह, परदेसी नोनिया, गुरदयाल ठाकुर, विनय सिंह, संजय राय, सेंट्रल सौंदा में रामनरेश सिंह, देवेंद्र सिंह, डॉ आशीष कुमार, ललन सिंह, सुभाष यादव, जयश्री मेहता आदि शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


