गिद्दी कोयलांचल में हड़ताल असरदार रहा, उत्पादन और डिस्पैच रहा ठप
गिद्दी में चार श्रम कोडों के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल प्रभावी रही। ट्रेड यूनियनों और वामपंथी दलों ने उत्पादन को ठप कर दिया और सड़कें जाम की। खदानों में कोई कर्मी हाजिर नहीं हुआ, जिससे उत्पादन और डिसपैच पूरी तरह से रुक गए। हड़ताल में कई नेता शामिल रहे।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी कोलियरी परियोजना में गुरुवार को चार श्रम कोड के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल असरदार रहा। क्षेत्र के ट्रेड यूनियन, भाकपा माले सहित वामपंथी दल के लोगों ने गुरुवार को हड़ताल को सफल बनाने के लिए गिद्दी, रेलीगढ़ा और गिद्दी सी परियोजना सुबह से ही उत्पादन ठप कराते देखे गए। वहीं गिद्दी नईसराए सड़क में बुंडू के पास और गिद्दी नयामोड़ सड़क हेसालौंग में रोड जाम किया गया। बंद समर्थक मोटर साइकिल जुलूस निकालकर खदानों में जाकर उत्पादन कार्य बंद कराते देखे गए। इस क्रम किसी भी कर्मी को हाजारी नहीं बनाने दिया गया।
जिससे कालियरी के खदानों में उत्पादन और डिसपैच कार्य पूरी तरह से ठप रहा। हड़ताल को लेकर गिद्दी ए, गिद्दी सी और रेलीगढ़ा कॉलोनी में दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। हड़ताल को सफल बनाने में बैजनाथ मिस्त्री, पुरुषोत्तम पांडेय, अरूण सिंह, गौतम बनर्जी, जन्मेजय सिंह, धनेश्वर तुरी, पच्चू राणा, प्रदीप रजक, गुड्डू यादव, राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, सोहराई किस्कू, महादेव मांझी, कृष्णा सिंह, मंगरू महतो, सियाराम साह, जवाहर यादव, सुदंरलाल बेदिया, सुनील किस्कू, मनीष यादव, दशरथ करमाली शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


