ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन स्थापना दिवस मनाया

साथ ही इन 29 सालों में यूनियन के मजदूर हित में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने यूनियन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने व...

राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन स्थापना दिवस मनाया
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 17 Jan 2022 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

गिद्दी। निज प्रतिनिधि

राष्ट्रीय प्रगतिशील वर्कर्स यूनियन गिद्दी ने रविवार को पार्टी कार्यालय में यूनियन का 29 वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान गिद्दी कार्यालय में झंडोतोलन किया गया। साथ ही शहीदों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इसके बाद नेताओं ने यूनियन के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही इन 29 सालों में यूनियन के मजदूर हित में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने यूनियन की मजबूती, सदस्यता अभियान चलाकर अधिकाधिक लोगों को जोड़ने व प्रक्षेत्र के मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीणा सिन्हा व संचालन बलविंद्र कौर ने किया। मौके पर सुशीला पटेल, गोपाल शर्मा, पवन कुमार विश्वकर्मा, बसंती देवी, वीणा देवी, दलजीत सिंह, सुनीता देवी, अनिता राय, संजय कुमार, लक्ष्मी देवी, सोनिया देवी, शांति देवी, बिंदू राम, रामु राजवंशी, मुन्ना लाल, शिशु देवी आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें