ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़राष्ट्रीय कवि संगम ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

राष्ट्रीय कवि संगम ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव

साहू धर्मशाला में राष्ट्रीय कवि संगम रामगढ़ जिले ने एक भव्य कार्यक़म कर गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव...

राष्ट्रीय कवि संगम ने धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 19 Aug 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़। निज प्रतिनिधि

साहू धर्मशाला में राष्ट्रीय कवि संगम रामगढ़ जिले ने एक भव्य कार्यक़म कर गुरुवार को आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय महामंत्री सरोज झा झारखंडी एवं प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश श्रीवास्तव नाजुक उपस्थित थे। जिले के कवियों ने अपनी देशभक्ति रचनाओं से श्रोताओं को ओतप्रोत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर प्रांतीय महामंत्री सरोज झा झारखण्डी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। राकेश नाजुक के सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर सरोज झा झारखण्डी ने राष्ट्रीय कवि संगम रामगढ़ जिला इकाई को मजबूत बनाने की दिशा में जिले के प्रमुख समाजसेवी विजय मेवाड़, रणंजय कुमार ऊर्फ कुंटु बाबू, कमल बगड़िया को जिला संरक्षक मनोनीत किया। मौके पर सभी अतिथियों को अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। काव्य पाठ करने वालों में सरोज झा झारखंडी, राकेश नाजुक, अमित कुमार, सुदीप अग्रवाल, मीनू झा, अवध प्रसाद, सीताराम, आशीष अग्रवाल, चंदेश्वर, मीना बंधन, सदानंद यादव, राज रामगढ़ी, अनिल सिन्हा, गुरमीत सिंह मीत, रजनी गुप्ता, शौर्य कुमार, किशन आनंद आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का सपापन राष्ट्रगान से किया गया। मौके पर कमल बगड़िया, डॉ एस के सिंह, राजेश ठाकुर, अरुण अग्रवाल, जीवन कुमार, दीपक कुमार, विक्रांत कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें