राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने तोपा परियोजना प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने तोपा परियोजना के स्थानीय प्रबंधन को 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इसमें रेस्ट सेल्टर, पीने का पानी, सुरक्षा व्यवस्था, और अन्य मुद्दों का समाधान मांगा गया है। यूनियन ने 7 दिनों के भीतर सभी मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है, अन्यथा आंदोलन की बात कही गई है।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने तोपा परियोजना प्रबंधन को सौंपा मांगपत्र

कुजू, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन तोपा परियोजना कमेटी ने सोमवार को स्थानीय प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा है। इससे पूर्व यूनियन के सीसीएल रीजनल कमेटी सचिव कुमार महेश सिंह की मौजूदगी में तोपा परियोजना शाखा सचिव जयनाथ महतो व अन्य लोगों ने नवपदस्थापित परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही परियोजना को नई बुलंदियों पर ले जाने की कामना की गई। बाद में 16 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इसमें कुजू न्यू साइडिग में रेस्ट सेल्टर व पीने का पानी की व्यवस्था, खान में बढ़ते हुए हाईवाल पर रोक लगाने, हॉल रोड को व्यवस्थित करने, उत्खन्न वर्कशॉप एवं विद्युत वर्कशॉप में लाईट की व्यवस्था, सुरक्षा।

गार्ड की कमी दूर करने, चेक पोस्ट बुम बैरियर एवं डीजल टंकी में शौचालय, पीने का पानी की व्यवस्था,  सुरक्षा विभाग में वाटर बोतल जूता की व्यवस्था करने, श्रमिक मध्य विद्यालय तोपा की चारदीवारी व मरम्मत, तोपा रेस्ट हाउस को कैंटीन घोषित करने, आदेश पालों को एक स्थान से दुसरे स्थान पर तबादला करने,  13 दिनों का बकाया राशि भुगतान करने,  डिस्पेंशरी में नर्स की व्यवस्था करने, सभी कर्मियों को समय पर पदोन्नति देने, बकाया रविवारीय रकम  भुगतान,  संवेदनशील पद पर जमे कर्मचारियों को अविलम्ब हटाने समेत अन्य मांग शामिल है। इन सभी मांगों को सात दिनों के अन्दर पूरा करने अन्यथा अंदोलन की चेतावनी दी गई है।मौके पर राजकुमार ठाकुर, ईश्वर गंझू, कुंवर महतो, विकास कुमार, हसन अंसारी, मनौव्वर आजाद, मंगरा गंझू, लक्ष्मी पांडेय, धर्मा मुनि, सूर्यदेव कुमार, कृष्णा महतो, जितेंद्र कुमार, जतरू बैठा, शनिश्चरवा मांझी, बासुदेव मांझी, रियाजउद्दीन अंसारी समेत अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।