रामगढ़। निज प्रतिनिधि
रामगढ़ शहर में कई दिनों से ठंड प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के कारण खासकर गरीब काफी परेशानी हो रहे है। गरीबों को ठंड से थोड़ी राहत देने के लिए रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ ने मंगलवार की देर रात रांची रोड रेलवे स्टेशन, रामगढ़ रेलवे स्टेशन बिजुलिया, यात्री बस पड़ाव एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल वितरण किया। कुल 51 लोगों को कंबल बांटा गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ पीपी रोटेरियन अरुण कुमार राय एवं पीपी रोटेरियन रजनी गुप्ता ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रामगढ़ मानव सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस वक्त वैश्विक महामारी भी है और ठंड भी है। वैसे भी ठंड के मौसम ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए काफी पीड़ादायक होता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि इन्हें सामाजिक सुरक्षा दें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के पूर्व सचिव सुरेश बौंदिया, अध्यक्ष विजय कुमार, सत्र 21- 22 के अध्यक्ष अमरेश गणक, सत्र 22-23 के अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव डॉक्टर आलोक रतन चौधरी, संजय जैन आदि उपस्थित थे।