कोठार में नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया डस्टबिन का वितरण
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 29 कोठार गांव में नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने बुधवार को ग्रामीणों के बीच हरा एवं...
रामगढ़। निज प्रतिनिधि
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं 29 कोठार गांव में नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया, उपाध्यक्ष मनोज़ कुमार महतो ने बुधवार को ग्रामीणों के बीच हरा एवं नीला डस्टबिन वितरण किया। मौके पर युगेश बेदिया ने अपील किया कि कचरे को डस्टबिन में रखें और उसे व्यवस्थित ढंग से निगम के कचरा उठाव करने वाली गाड़ी में ही डालें। मनोज़ कुमार महतो ने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से होती है। जिसे लोगों को जागरूक होकर पहले अपने घर की सफाई फिर बाहर की सफाई करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क पर कचरा न फेंके। ऐसा करने से हमारा शहर तो गन्दा होगा ही साथ ही वतावरण भी प्रदूषित होगा जिससे बीमारियां फैलेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि कचरा फैलाकर शहर को गन्दा करने वाले लोगों पर अभियान चलाकर जुर्माना भी वसूला जाएगा। मौके पर वार्ड पार्षद जयंती देवी, सुमित श्रीवास्तव, महेश महतो, सुजीत राम आदि अन्य लोग उपस्थित थे।
