Ramgarh News: बिरहोर कालोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण के लिए मुखिया ने सामग्री मुहैया कराया
Ramgarh News: कोतो पंचायत के बिरहोर कालोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण के लिए मुखिया निधि सिंह और वरीय कांग्रेसी नेता जयप्रकाश सिंह ने सामग्री मुहैया कराया। इस बाबत प्

Ramgarh News: बिरहोर कालोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण के लिए मुखिया ने सामग्री मुहैया कराया पतरातू, निज प्रतिनिधि।कोतो पंचायत के बिरहोर कालोनी में कर्मा अखाड़ा निर्माण के लिए मुखिया निधि सिंह और वरीय कांग्रेसी नेता जयप्रकाश सिंह ने सामग्री मुहैया कराया। इस बाबत प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि अखाड़ा निर्माण कार्य की सभी सामग्री मुखिया निधि सिंह व वरीय कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने मुहैया कराया। जय प्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि कर्मा पर्व पूरे झारखंड में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उसी निमित्त पिछले वर्ष कर्मा पर्व के अवसर मे मुखिया निधि सिंह ने ग्रामीणो से कर्मा अखाड़ा की ढलाई का वादा किया था।
उसी को लेकर मुखिया निधि सिंह अपने निजी मद से ईट, बालु, गिट्टी और सिमेंट की समुचित व्यवस्था करायी है। बताया कि अखाड़ा निर्माण का कार्य यहां के ग्रामीण के श्रमदान से 15 सितंबर को ढलाई का कार्य होगा। कर्मा अखाड़ा के कार्य से सभी ग्रामीणो में काफी हर्ष का माहौल है। मौके पर दर्जनों महिला पुरुष शामिल थे।


