ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मुखिया ने उउवि संग्रामपुर में किया पौधरोपण

मुखिया ने उउवि संग्रामपुर में किया पौधरोपण

मुखिया ने पौधरोपण कर पार्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की...

मुखिया ने उउवि संग्रामपुर में किया पौधरोपण
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 23 Jun 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला।प्रतिनिधि

जिला कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार साह व संग्रामपुर पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने मंगलवार को उउवि संग्रामपुर में तायमा जलछाजन परियोजना के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान स्कूल परिसर में कुल 590 फलदार पौधे लगाये गए। जिसमें चंदन, कटहल, अमरुद, अनार, आंवला, सहगुण, जामुन व अन्य पौधे शामिल हैं। कार्यक्रम में शामिल जिला कृषि पदाधिकारी उपेंद्र कुमार साह ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि पेड़ पौधों से ही जीवन की कल्पना की जा सकती है। मौके पर पंचायत की मुखिया सीमा देवी, विनंद महतो, बहादुर तांती, गणेश मांझी, तीर्थनाथ महतो, बिराजो देवी, घनेनाथ मुंडा, राजेश कुमार महतो, सुभाष महतो, फनेश्वर महतो सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें