ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मुखिया ने किया तालाब का शिलान्यास

मुखिया ने किया तालाब का शिलान्यास

संग्रामपुर पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने शुक्रवार संग्रामपुर छोटका तालाब में शेड निर्माण का शिलांयास नारियल फोड़ कर किया। इससे पूर्व हुप्पु मुखिया आनंद कुमार महतो ने बयांग गाढ़ा में पुल निर्माण का...

मुखिया ने किया तालाब का शिलान्यास
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sat, 30 Jun 2018 12:34 AM
ऐप पर पढ़ें

संग्रामपुर पंचायत की मुखिया सीमा देवी ने शुक्रवार संग्रामपुर छोटका तालाब में शेड निर्माण का शिलांयास नारियल फोड़ कर किया। इससे पूर्व हुप्पु मुखिया आनंद कुमार महतो ने बयांग गाढ़ा में पुल निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। मुखिया ने बताया कि तालाब में शेड का निर्माण 14वें वित्त की राशि से की जाएगी। जबकि मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयास से ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग से पुल निर्माण की स्वीकृति मिली है। नाले में छोटा पुलिया होने के कारण बारिश के मौसम में पुलिया के ऊपर से पानी बहने लगता था। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नया पुल का निर्माण होने से लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा । मौके पर सुरेश कुमार रजक, तिलेश्वर महतो, प्रदीप महतो, प्रकाश महतो, टेकलाल महतो, उमेश महतो, फाल्गुनी महतो, कालिदास महतो व अन्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें