ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल होंगे सांसद

वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल होंगे सांसद

गोला मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कमता बरवाटांड़ स्थित विजय ओझा के आम बगान में मंडल अध्यक्ष बब्लू साव की अध्यक्षता में की गई। संचालन...

वनभोज सह मिलन समारोह में शामिल होंगे सांसद
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 22 Jan 2021 03:20 AM
ऐप पर पढ़ें

गोला।निज प्रतिनिधि

गोला मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को कमता बरवाटांड़ स्थित विजय ओझा के आम बगान में मंडल अध्यक्ष बब्लू साव की अध्यक्षता में की गई। संचालन महामंत्री जितेंद्र साहू ने किया। जिसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा करते हुए 23 जनवरी को वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि वनभोज कार्यक्रम में सासंद जयंत सिन्हा के अलावे मांडू के बिधायक जयप्रकाश भाई पटेल, झारखंड प्रदेश के पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि कुन्टू बाबू प्रमुख रुप से शामिल होंगे। बैठक के दौरान महीला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने अनसुचित जाति के मंडल अध्यक्ष रामकुमार नायक का माला पहानकर स्वागत किया। मौके पर किसान मोर्चा के जिला संयोजक मनोज कुमार महतो, देवंती देवी, संतोष कुशवाहा, हरिश बर्मन, गोपाल सिंह, सुमन दांगी, प्रदीप ठाकुर, संतोष तिवारी, प्रीतम झा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सूरज कुमार, पंचम चौधरी, सुलेखा देवी, सुधा देवी, ललन कुशवाहा, नन्दकिशोर महतो, आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें