ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर संभव कदम उठाए जाएंगे

Apr 08, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

--जिला सांसद प्रतिनिधि ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच किया टॉर्च का वितरणसांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जाय

ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, हर संभव कदम उठाए जाएंगे

गोला, निज प्रतिनिधि। सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने बुधवार को गोला क्षेत्र का दौरा कर हाथी से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात की ओर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने हाथियों के उत्पात से बचाव के लिए साड़म, जयंतीबेड़ा, माचाटांड़, मसरीडीह, हेसल, केंदुआडीह, मसरीबेड़ा, ऊपर बगीचा, घाघरा सहित अन्य कई गांवों के ग्रामीणों के बीच टॉर्च का वितरण किया। ताकि ग्रामीण हाथियों के संभावित खतरे से स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा कर सकें। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए सांसद प्रतिनिधि को बताया कि हाथियों के डर से वे रात में ठीक से सो नहीं पा रहे हैं।

हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बिजली की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नए ट्रांसफार्मर की मांग रखी। इस पर राजीव जायसवाल ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर शीघ्र ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी परिस्थिति में उन्हें असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने वन विभाग व प्रशासन से मांग की कि हाथियों के बढ़ते आतंक को नियंत्रित करने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने जितेंद्र महतो, चमन बेदिया, रितुलाल महतो, सुधू बिरहोर, कमलनाथ बेदिया, लक्ष्मण बेदिया, अनुज महतो, बबलू महतो, सुनील महतो, रंजन महतो, विकास कुमार, रवीन्द्र महतो, जितेंद्र बेदिया, अजय बेदिया, अनंत कुमार, संजय महतो, रूपेश करमाली आदि को टॉर्च उपलब्ध करवाया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, बरलंगा मंडल सांसद प्रतिनिधि मंशु बेदिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।