गोला में सांसद ने चार गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का किया शिलान्यास
--गोला के ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती : सांसद मनीषगोला प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध

गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने ग्रामीण क्षेत्र के चार कुम्हरदगा, सोसोकलां, चोकाद व रकुवा गांव में रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्रों का शिलान्यास किया। उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के स्वास्थ्य प्रक्षेत्र तहत किया जाएगा। सांसद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण से स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, नियमित जांच व आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि अब सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक की लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। यहां उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से ग्रामीणों को समय और आर्थिक संसाधनों की बचत होगी। आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित हो सकेगा। ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए सांसद व अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य पूर्ण कर केंद्रों को आम जनता को समर्पित किया जाएगा। उदघाटन कार्यक्रम में जिप अध्यक्ष सुधा चौधरी, प्रीति दीवान, विधायक प्रतिनिधि मुखिया जाकिर अख्तर, जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, बीस सूत्री उपाध्यक्ष मनोज कोटवार, प्रखंड अध्यक्ष सोनी, हलधर महतो, सांसद प्रतिनिधि, प्रमुख गीता देवी, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, जिप सदस्य रेखा सोरेन, सरस्वती देवी, प्रीतम झा, उपप्रमुख विजय ओझा, जितेंद्र साहु, संतोष कुशवाहा, मुखिया रूपा देवी, पिंकी देवी, राजेश महतो, पूर्व मुखिया सुरेश रजक, पूर्व जिप सदस्य गोपाल चौधरी, अर्जुन प्रसाद, अखिलेश महतो, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, मंशु बेदिया, सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। ----------------------------------------- 01 मार्च, फोटो : गोला 03-गोला में रविवार को उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करते सांसद व अन्य --खबर पढ़कर भेजी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


