ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पलामू में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज़

पलामू में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज़

पाक रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को 27वां रोजा मुकम्मल हो गया है। अलविदा जुमे की नमाज़ मेदिनीनगर शहर स्थित सभी मस्जिदों के अलावा जिले के अन्य शहर,...

पलामू में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमे की नमाज़
हिन्दुस्तान टीम,पलामूSat, 30 Apr 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पाक रमजान महीने के अंतिम शुक्रवार को 27वां रोजा मुकम्मल हो गया है। अलविदा जुमे की नमाज़ मेदिनीनगर शहर स्थित सभी मस्जिदों के अलावा जिले के अन्य शहर, कस्बे व गांव की मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गयी। शहर के छहमुहान स्थित जामा मस्जिद, बाजार स्थित चौक बाजार मस्जिद, पहाड़ी मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद, कुंड मुहल्ला स्थित मिल्लत मस्जिद, मुस्लिमनगर स्थित मदीना मस्जिद, अहले हदीस मस्जिद, मोहम्मदिया मस्जिद, नावा टोली स्थित मस्जिद-ए-हेरा, शाहपुर स्थित तैबा मस्जिद समेत सभी मस्जिदों में नमाज़ ए जुमा अदा किया गया। नमाज़ ए जुमे में अलविदा का खुतबा जामा मस्जिद में इमाम मुफ्ती मो. शाहनवाज़ कासमी ने बयान किया।

जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मो. शाहनवाज़ कासमी ने कहा कि रोजा रखने का मकसद तकवा और परहेजगारी है। उन्होंने कहा कि रोजे के हालत में गाली, गालोज, लड़ाई, झगडा, चुगली, गिबत से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग इसे अपने जिंदगी में ले आया उसकी रोजा में कोई शक सुबा नहीं होती। इमाम जनाब कासमी ने कहा कि खुशनसीब है वो लोग जिंहोंने रमजान का महिना को समझा और इस महीने में ज्यादा से ज्यादा इबादत किया। नही मालूम अगला रमजान किसे नसीब हो, किसे नसीब न हो, अल्लाह से दुआ है हम तमाम लोगों को अगला रमजान भी हम सब को नसीब और और अल्लाह तबाराक वताला हम तमाम लोगों के गुनाहों को माफ करें। सतबरवा के कई मस्जिदों में रमजान महीने के अंतिम अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। सतबरवा जामा मस्जिद में मौलाना तौफीक मिस्बाही ,ताहा मस्जिद में मौलाना सरफराज रहबर, करमा मस्जिद में कारी कुतुबुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में नमाज पढ़ा गया।

हैदरनगर के भाई बिगहा जामा मस्जिद में ईद पर्व के पूर्व शुक्रवार की अंतिम नमाज पढ़ी गयी। इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में सोमवार को ईद उल फितर की नमाज का समय तय किया गया है। नमाज से पहले व बाद में मस्जिद कमेटी की बैठक में जामा मस्जिद भाई बिगहा के पेश इमाम मौलाना हाफिज अहमद अली खान ने सुबह सात बजे नमाज ईद के दिन पढ़ने का एलान किया। उन्होंने कहा कि तपती धूप व भीषण गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि चांद देखे जाने के बाद नमाज सोमवार वरना फिर मंगलवार तय माना जायेगा। क्षेत्र के हैदरनगर बाजार, भाई बिगहा, करीमनडीह, कबरा खुर्द, सबनवा ईदगाह में सुबह सात बजे नमाज अदा की जायेगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें