साशाब्रा महासभा की बैठक में बच्चों का प्रतिभा सम्मान, सामाजिक मुद्दों पर हुआ मंथन
रामगढ़ में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने मंत्रोच्चारण और गीत प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र ने परंपराओं के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया और शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की। अगली बैठक 10 मई को होगी।

रामगढ़, निज प्रतिनिधि सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की मासिक बैठक रविवार को रानीबाग स्थित कपील देव पाठक के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र ने की, जिसमें समाज के विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से बच्चों के बीच प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने मंत्रोच्चारण, गीत प्रस्तुत किए और अपने परिचय में गोत्र, पुर की जानकारी साझा की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पठन-पाठन सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे उनमें शिक्षा और संस्कार के प्रति रुचि बढ़े।
जिलाध्यक्ष राधाकांत मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि, समाज के बच्चों में अपनी परंपराओं और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम उनके सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होते हैं। उन्होंने समाज के सभी लोगों से बच्चों को प्रोत्साहित करने और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी मासिक बैठक 10 मई को विकास नगर स्थित महेश मिश्र के आवास पर आयोजित होगी। इस बैठक में जिले में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की सर्वे सूची तैयार करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस अवसर पर राधाकांत मिश्र, नरेन्द्र पाठक, कपील देव पाठक, डॉ. बासुकीनाथ मिश्र, मनोज कुमार मिश्र, सतीश पाठक, संजय कुमार पाठक, आलोक मिश्र, विराज मिश्र, भव्येश मिश्र, कुमार दिव्यांश, वरण्यम मिश्र, केशवी भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


