मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
रामगढ़ में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा की गई और अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए निर्देश दिए गए। विशेष मामलों के निष्पादन का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया।

रामगढ़, एक प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने की। इसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, सभी अंचल निरीक्षक, थाना एवं ओपी प्रभारी तथा शाखा प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कांडों के उद्भेदन, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया। अप्रैल 2026 में दर्ज विशेष एवं अविशेष कांडों की समीक्षा कर मई माह में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया। बलात्कार और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों को 60 दिनों के भीतर निष्पादित करने का निर्देश भी दिया गया。
बैठक के मुख्य बिंदु
पासपोर्ट सत्यापन पांच दिनों के भीतर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने, डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायतों पर 10 मिनट के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पॉकेट पेडिंग और छिनतई से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर दिया गया। बैठक में पुराने लंबित कांडों, गैर तामिला वारंट, स्थायी वारंट और फरार अभियुक्तों की समीक्षा करते हुए योजनाबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। संगठित आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों पर निगरानी रखने, जेल से बाहर आए अपराधियों का सत्यापन करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा आईटी एक्ट, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़े मामलों, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य, फोरेंसिक जांच और सड़क सुरक्षा अभियान की भी समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अवैध खनन और अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी लगाने तथा वाहन जांच अभियान तेज करने का निर्देश दिया।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


