लापता व्यक्ति की टोह में दिनभर घर वाले रहे परेशान, नहीं मिला सुराग
रामगढ़ में पतरातू बस्ती निवासी कल्लू करमाली, जो शुक्रवार सुबह टहलने निकले थे, घर से गायब हो गए हैं। उनकी खोजबीन के दौरान तालाब के पास एक महिला को कपड़ा और चप्पल मिले। लोगों ने तालाब की तलाशी ली, लेकिन...

रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। पतरातू बस्ती मुंडा टोला निवासी कल्लू करमाली 55 वर्षीय शुक्रवार की सुबह से घर से गायब है। वह घर से सुबह टहलने के लिए निकला था। जब वापस नहीं लौटा तो घर के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस दौरान बस्ती के तालाब के समीप एक महिला ने कपडा व चप्पल देखा। इसके बाद इसकी खबर उनके घरवाले को मिली। इसके बाद काफी देर तक लोगों ने तालाब के पानी को खंगाला लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इस दौरान काफी संख्या में लोग तालाब के बाहर खडा होकर इस खोजबीन को देखते रहे थे। देर शाम तक कल्लू का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। हालांकि इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


