Ramgarh News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तापीन में जागरूकता कार्यक्रम

हिन्दुस्तान, रामगढ़
share

Ramgarh News: पढ़ाई और पारिवारिक परिस्थितियों से होने वाले दबाव पर हुई चर्चा मांडू।निज प्रतिनिधि किशोरावस्था में पढ़ाई, परीक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों का दबा

Ramgarh News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तापीन में जागरूकता कार्यक्रम

Ramgarh News: मांडू। निज प्रतिनिधि किशोरावस्था में पढ़ाई, परीक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों का दबाव बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में उनकी परेशानियों को समझना, उनकी बातों को गंभीरता से सुनना और समय पर उचित मार्गदर्शन देना जरूरी है। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर तापीन पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को मानसिक तनाव से बचाव और उससे निपटने के उपायों की जानकारी दी गई।झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में मुखिया तनुजा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तापीन स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय और सेंट मैरी विद्यालय के किशोर-किशोरियों ने भाग लिया।

इस दौरान प्रभात फेरी निकाली गई और नारा लेखन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में बच्चों पर पढ़ाई, परीक्षा और पारिवारिक परिस्थितियों के कारण पड़ने वाले मानसिक दबाव पर चर्चा हुई। किशोर-किशोरियों को अपनी परेशानियां खुलकर साझा करने, तनाव के कारणों को पहचानने और उनसे निपटने के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बच्चों के व्यवहार में बदलाव या उनकी परेशानी को समझते हुए उनसे संवाद करना जरूरी है। परिवार, शिक्षक और समाज की संवेदनशील भूमिका बच्चों को मानसिक रूप से मजबूत बनाने में मदद कर सकती है।कार्यक्रम में दोनों विद्यालयों के शिक्षक, महिलाएं और जेएसएलपीएस के विभिन्न संवर्गों के सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर तापीन में जागरूकता कार्यक्रम