ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़गरीबों को हक दिलाना ही हमारा उद्देश्य : धनंजय कुमार पुटूस

गरीबों को हक दिलाना ही हमारा उद्देश्य : धनंजय कुमार पुटूस

क्षेत्र के रऊता ग्राम में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामचल मुंडा और संचालन विक्की रजवार ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश...

गरीबों को हक दिलाना ही हमारा उद्देश्य : धनंजय कुमार पुटूस
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Mon, 30 Apr 2018 01:52 AM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के रऊता ग्राम में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता रामचल मुंडा और संचालन विक्की रजवार ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा सोशल मीडिया सेल के झारखंड प्रदेश संयोजक सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस उपस्थित हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने बारी बारी से गांव की विभिन्न समस्याओं यथा सड़क, बिजली, पानी, राशन कार्ड से मिलने वाले खाद्यान्न लाने लगभग तीन से चार किमी जाने समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया। वहीं गांव में ही जन वितरण प्रणाली की दुकान खुलवाने का आग्रह किया। मुख्य अतिथि श्री पुटूस ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी तो प्रदेश में रघुवर दास की सरकार गरीब गुरबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और गांव में सभी प्रकार की मुलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को तत्पर है। कहा कि वे यहां की समस्याओं को लेकर वरीय नेतृत्व से बातचीत करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो गांव के युवाओं को वरीय नेतृत्व से भेंट करा समस्याओं का समाधान जल्द ही कराया जाएगा। कहा कि गरीबों को हर प्रकार के मदद पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह कृत संकल्पित है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गरीबों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए वे चौबीसों घंटे तत्पर हैं। मौके पर सविता देवी, टीपू देवी,तीजू देवी,सीमा देवी,मंजू देवी,लक्ष्मण रजवार,रमेश रजवार,अमित गुप्ता,मिट्ठू मुंडा,अशोक रजवार,डोमन रजवार,संतोष मुंडा,उमेश मुंडा, प्रदीप कुमार के अलावा काफी संख्या ग्रामीण मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें