ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष संघ ने की बैठक

रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष संघ ने की बैठक

बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार को रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष संघ रामगढ़ की बैठक जिलाध्यक्ष कर्मा चौधरी की अध्यक्षता और विंदा शर्मा के संचालन में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव...

रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष संघ ने की बैठक
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Sun, 15 Oct 2017 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में रविवार को रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष संघ रामगढ़ की बैठक जिलाध्यक्ष कर्मा चौधरी की अध्यक्षता और विंदा शर्मा के संचालन में हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव प्रेमनाथ विश्वकर्मा उपस्थित थे। बैठक में गत दिनों जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपी गई 14 सूत्री मांग पत्र पर विचार विमर्श किया गया। हटाए गए रसोईया, संयोजिका और अध्यक्ष को वापस रखवाने पर रणनीति तय की गई। बैठक में शिक्षा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते मांगे पूरी नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ आमरण अनशन और आत्मदाह तक किया जाएगा। बैठक में लालदेव करमाली, अंचला पांडेय, वनिता देवी, बलराम ठाकुर, शिवनारायण महतो, अनवरी खातून, अजमेरी खातून, गीता देवी, रीना देवी, पुलकी देवी, शांति देवी, ललकी देवी, शंकुतला देवी, राजकुमारी देवी, जसवा देवी, रेणू देवी, गायत्री देवी, विरेंद्र महतो, संजू देवी, आरती देवी, विराजो देवी, सबिला खातून, करमी देवी, अनिता देवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें