Ramgarh News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी आस्था
Ramgarh News: मांडू में सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। लोग भगवान भोलेनाथ को जल और अन्य सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे थे। मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जबकि महिला श्रद्धालुओं ने विशेष रूप से व्रत रखा। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का माहौल बना रहा।

Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि सावन के तीसरे सोमवार को मांडू प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प व भांग अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मांडूडीह स्थित प्राचीन मनोकामना धाम शिव मंदिर में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ रही। आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक कराया। बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की।इसके
अलावा मांडू प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, मांडू चट्टी, गरगाली, पुंडी, हेसागढ़ा, बोंगाहारा समेत अन्य गांवों के शिवालयों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन और शिव भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा और पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर रहा।

