
खेल को जीवन का हिस्सा बनाओ, सेहत और खुशियां दोनों पाओ
रामगढ़ में मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा द्वारा 12 महीना 12 खेल अभियान के तहत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मंच के सदस्य, बच्चे और महिलाएं शामिल हुए। महिलाओं ने खेल में...
रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की ओर से 12 महीना 12 खेल अभियान के तहत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मंच के सदस्य, बच्चे और महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। प्रतियोगिता से पहले प्रतिभागियों ने पूरी तैयारी की। वहां मौजूद महिलाओं ने भी खेल में भाग लेकर सभी को प्रेरित किया। मंच की ओर से बताया गया कि हर महीने अलग-अलग खेल का आयोजन कर महिलाओं को खेल और खुशियों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार दौड़ प्रतियोगिता जैसे आयोजनों से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य लाभ होता है। हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है, मानसिक तनाव कम होता है।

इस तरह के आयोजन सामुदायिक भावना को भी मजबूत करते हैं। दौड़ प्रतियोगिता के बाद आम सभा की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों वॉकाथॉन और डांडिया नाइट को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का संचालन नेहा जैन, रिंकल अग्रवाल, आरती शर्मा और विजेता अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष डॉ नीति बेरलिया, सचिव मनीषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लवली अग्रवाल सहित सदस्य नेहा मुरारी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल, शमा जैन, अंकिता शाह और श्वेता अग्रवाल उपस्थित रही।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


