Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMarwari Talent Award Platform Holds Fourth Annual Meeting in Ramgarh
मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की चतुर्थ वार्षिक आम सभा संपन्न

मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की चतुर्थ वार्षिक आम सभा संपन्न

संक्षेप:

रामगढ़ में मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की चौथी वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ। सभा की अध्यक्षता डॉ. ए के बेरलिया ने की। 2025 सत्र में मंच द्वारा 35 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें डॉ. बेरलिया को फिर से अध्यक्ष चुना गया।

Jan 14, 2026 09:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की चतुर्थ वार्षिक आम सभा श्री मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में बुधवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ उपाध्यक्ष गोविंद लाल अग्रवाल के स्वागत भाषण से हुआ। सभा की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष डॉ ए के बेरलिया ने की। डॉ बेरलिया ने सत्र 2025 के दौरान मंच की ओर से किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मंच के माध्यम से कुल 35 विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। इन सम्मानित प्रतिभाओं में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ मेडिकल, बीडीएस, सीए, जेईई, नीट यूजी के सफल अभ्यर्थी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता शामिल रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉ बेरलिया ने मंच की गतिविधियों में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया गया। सभा में सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल ने आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा सदन के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल के निर्देशन में नए सत्र के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से डॉ ए के बेरलिया को अध्यक्ष, गोविंद लाल अग्रवाल को उपाध्यक्ष, प्रभात कुमार अग्रवाल को मानद सचिव, उमेश राजगढ़िया को संयुक्त सचिव और सुरेश बौंदिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के अंत में माणिक चंद जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर रतन जैन, निशा जैन, नरेश अग्रवाल सहित मंच के कई सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।