Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsMarwari Talent Award Ceremony Scheduled for September 17 in Ramgarh
मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के कार्यकारिणी समिति की बैठक

मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच के कार्यकारिणी समिति की बैठक

संक्षेप:

रामगढ़ में मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की बैठक हुई, जिसमें 17 सितंबर को 15वें सम्मान समारोह का आयोजन तय किया गया। समारोह में रामगढ़ ज़िले के मारवाड़ी समाज के युवाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए...

Sep 03, 2025 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़
share Share
Follow Us on

रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी प्रतिभा सम्मान मंच की कार्यकारिणी समिति की बैठक बुधवार का झंडा चौक स्थित शांतिधारा बुक ट्रस्ट के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ एके बेरलिया और संचालन मानद सचिव प्रभात कुमार अग्रवाल ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 वां सम्मान समारोह आगामी 17 सितंबर को श्री मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में रामगढ़ ज़िला के मारवाड़ी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी अग्रवाल, संयुक्त सचिव उमेश राजगढ़िया, कोषाध्यक्ष अनिल मित्तल, सदस्य सुरेश बौंदिया और निशा जैन उपस्थित थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें