गिद्दी में शहीद नीलांबर-पीतांबर भोक्ता का शहादत दिवस मनाया
गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में खरवार भोगता समाज विकास संघ ने शहीद नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस मनाया। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों को अपनाकर समाज के विकास का संकल्प लिया। शहीद की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया।

गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ में शनिवार को खरवार भोगता समाज विकास संघ ने शहीद नीलांबर-पीतांबर शाही भोक्ता का शहादत दिवस मनाया। सर्वप्रथम में उपस्थित लोगों ने शहीद नीलांबर-पीतांबर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर के जीवनी पर प्रकाश डाले हुए उनके आदर्श को अपना कर समाज के विकास करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपस्थित संघ के सैनाथ गंझू और गिद्दी ग पंचायत के मुखिया हीरालाल गंझू ने गिद्दी बस्ती टेहराटांड़ मोड़ पर शहीद नीलांबर-पीतांबर का आदमकद प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प दुहराया। इसके लिए एक कमेटी गठन करने का निर्णय लिया गया।
इसके बाद उपस्थित लोगों ने शहीद नीलांबर-पीतांबर शाही भोक्ता के रांची मोरहाबादी में शहादत दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस अवसर पर सैनाथ गंझू, हीरालाल गंझू, सुनील गंझू, दिनेश्वर गंझू, प्रेमचंद गंझू, विकास गंझू, कैलाश गंझू, गोविंद गंझू, आशीष करामाली, लक्ष्मी नारायण गंझू, प्रदीप गंझू, गणेश गंझू, सहदेव गंझू, दिपीप गंझू, सुरेंद्रमहली, सुरेश गंढू, दिनेश गंझू, करण गंझू आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


