ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़पॉलिथीन दान अभियान से जुड़े प्रखंड के कई विद्यालय

पॉलिथीन दान अभियान से जुड़े प्रखंड के कई विद्यालय

रामगढ़ को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के दृष्टिकोण रामगढ़ को पूरे झारखंड में स्वच्छता के प्रति आदर्श बनाने का संकल्प लेते हुए प्लास्टिक मैन उपेंद्र पांडेय और अभिलाषा पांडेय पिछले कई महीनों से पॉलिथीन दान...

पॉलिथीन दान अभियान से जुड़े प्रखंड के कई विद्यालय
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 07 Feb 2018 12:51 AM
ऐप पर पढ़ें

रामगढ़ को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के दृष्टिकोण रामगढ़ को पूरे झारखंड में स्वच्छता के प्रति आदर्श बनाने का संकल्प लेते हुए प्लास्टिक मैन उपेंद्र पांडेय और अभिलाषा पांडेय पिछले कई महीनों से पॉलिथीन दान अभियान चला रहे है। पॉलिथीन के बदले वे पौधे प्रदान करते है। उनका मानना है कि इस अभियान से स्वच्छ समाज नई भारत की पहचान बनेगी। अभियान में अब रामगढ़ प्रखंड के लगभग स्कूलों को जोड़ा गया है। प्रतिदिन विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी मिशन से जुड़ने के लिए शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए प्लास्टिक पार्क में आ रहे है। मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण के तहत बालिका मध्य विद्यालय सुभाष चौक एवं नईसराय स्थित छावनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्र प्लास्टिक पार्क के मॉडल का भ्रमण किया। इस दौरान श्री पांडेय ने शिक्षकों और बच्चों को सफाई अभियान के बारें में जागरूक किया। कहा कि प्लास्टिक सभी के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक को फेंके नहीं, बल्कि हमें लाकर दें। इस वजए में हम आपकों पौधा देंगे। उन्होंने बच्चों को अपने आस-पास क्षेत्र को साफ रखने की शपथ दिलाई । मौके पर रामगढ़ स्वच्छता मिशन की अग्रिणी सुमन भारती, विद्यार्थियों में राजन, गौरव, सूर्यकांत, राजीव, विवेक, राहुल, जितेंद्र, अंकित, देवेंद्र, अभिषेक, विकास, सृजन प्रेरणा, ज्योति, सानू, वंदना, पिंकी, सारिका, प्रतिमा, अंजू आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें