ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़यूकोवयू की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

यूकोवयू की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

यूनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा के रिवर साईड में हुई। इसमें मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री लखनलाल महतो उपस्थित थे। बैठक में एटक के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी...

यूकोवयू की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Fri, 16 Oct 2020 03:04 AM
ऐप पर पढ़ें

यूनाईटेड कोल वर्कर्स यूनियन की बैठक गुरुवार को भुरकुंडा के रिवर साईड में हुई। इसमें मुख्य रूप से यूनियन के महामंत्री लखनलाल महतो उपस्थित थे। बैठक में एटक के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी समारोह मनाने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि शताब्दी समारोह को लेकर वे अपने-अपने घरों में एटक का झंडा फहराएंगे, पर्चा बांटेगें, मोहल्ले में फ्लैक्स लगाने के साथ यूनियन ऑफिस को आकर्षक ढंग से सजाएंगे और झंडोत्तोलन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा बैठक में 26 नवंबर के राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान भी किया गया। बैठक में अशोक यादव, विंध्याचल बेदिया, चंद्रशेखर झा, विकास कुमार, लखेंद्र राय, नय्यर जाफरी, रामेश्वर साव, देवेंद्र शर्मा, शत्रुघन महतो, पप्पू, विजय कुमार, विनोद मिश्रा, केके करण, महादेव मांझी, शर्मा मांझी, धर्मेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें