ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रामगढ़मनोज मुंडा का आरोप बेबुनियाद है : भाजपा

मनोज मुंडा का आरोप बेबुनियाद है : भाजपा

भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बेचन साव की अध्यक्षता में उरीमारी में हुई। इसमें कहा गया कि पोटंगा के मनोज मुंडा का जो आरोप है बेबुनियाद है। वो 5 माह पूर्व में भाजपा में आये और उन्होंने भाजपा की...

मनोज मुंडा का आरोप बेबुनियाद है : भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,रामगढ़Wed, 30 May 2018 01:36 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बेचन साव की अध्यक्षता में उरीमारी में हुई। इसमें कहा गया कि पोटंगा के मनोज मुंडा का जो आरोप है बेबुनियाद है। वो 5 माह पूर्व में भाजपा में आये और उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता भी नहीं ली है। ऐसे में उनका कहीं बैठक करना भी गलत है। कहा गया कि जो आरोप 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष और अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष पर तीनों सेल की व्यवस्था बर्बाद करने का जो आरोप लगाया गया है वो बिल्कुल निराधार है। 20 सूत्री के अध्यक्ष को अधिकार है किसी विवादित मामले की जांच करना। बैठक में तय किया गया कि पार्टी आगे बैठक कर मनोज मुंडा पर कार्रवाई करेगी। बैठक में कृष्णा साव, तुलसी करमाली, दिनेश करमाली, अकल मुंडा, कार्तिक उरांव, सुमन गिरी, कार्तिक मांझी, सुरेंद्र करमाली, मंगल प्रजापति, राजकुमार करमाली, जय कुमार महतो, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें