Manish Jaiswal Sends 65 Pilgrims for Holy Journey to Varanasi Ayodhya and Prayagraj सौंदा डी से सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का जत्था रवाना, Ramgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRamgarh NewsManish Jaiswal Sends 65 Pilgrims for Holy Journey to Varanasi Ayodhya and Prayagraj

सौंदा डी से सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का जत्था रवाना

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के तीर्थ दर्शन यात्रा कार्यक्रम के तहत 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था सौंदा डी पंचायत से रवाना हुआ। कार्यक्रम में सभी तीर्थ यात्रियों को सम्मानित किया गया। ये यात्री बनारस,...

Newswrap हिन्दुस्तान, रामगढ़Mon, 1 Sep 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
सौंदा डी से सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा का जत्था रवाना

भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के तीर्थ दर्शन यात्रा कार्यक्रम के तहत सौंदा डी पंचायत से 65 तीर्थ यात्रियों का जत्था सोमवार को रवाना हुआ। इससे पूर्व राजाराम प्रजापति की अध्यक्षता और डब्लू पांडेय के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सभी तीर्थ यात्रियों का पांव धोकर, अंग वस्त्र, फल व पूजन सामग्री देकर सम्मानित किया गया। मौके पर डब्लू पांडेय ने बताया कि तीर्थ यात्री बनारस स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर, अयोध्या राम जन्मभूमि, प्रयागराज और मां विंध्याचल का दर्शन कर लौटेंगे। रवानगी के दौरान स्थानीय मुखिया उपेंद्र शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ संजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद, सुखदेव प्रसाद, दशरथ कुर्मी, जुगनू सिंह, खोखा सिंह, राकेश सिन्हा, उमेश दांगी, रूदल राम, किशोर महतो, अवधेश सिंह, अखिलेश प्रसाद, अशोक तिवारी, कुमकुम पांडेय ,खुशबू सिंदुरिया, दीपक सिंह आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।