Ramgarh News: दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी समिति का गठन, भव्य आयोजन का लिया संकल्प

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

Ramgarh News: मांडू में शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना के लिए धार्मिक उत्साह बढ़ रहा है। पूंडी पंचायत के बोंगहरा में दुर्गा पूजा तैयारी समिति की बैठक में मां दुर्गा की पूजा को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। नए समिति का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार महतो अध्यक्ष बने।

Ramgarh News: दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी समिति का गठन, भव्य आयोजन का लिया संकल्प

Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना को लेकर मांडू में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार को पूंडी पंचायत के बोंगहरा में दुर्गा मंडप परिसर में श्री श्री दुर्गा पूजा तैयारी समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता राजकुमार महतो ने की, जबकि संचालन सुरेश महतो ने किया। बैठक में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां दुर्गा की पूजा धूमधाम और श्रद्धाभाव से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में पूजा आयोजन को सफल बनाने के लिए नई समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से राजकुमार महतो को अध्यक्ष, कौलेश्वर तुरी व अजय कुमार को उपाध्यक्ष, सुरेश महतो को सचिव, नीतीश कुमार व सुभाषचंद्र पटेल को सहसचिव, शेखर कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सुवेश्वर महतो को सहकोषाध्यक्ष बनाया गया।बैठक

में समिति के सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का पर्व बताते हुए आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ पूजा पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित किया जाएगा।बैठक में सुखदेव महतो, रामचरण महतो, दिनेश, बासुदेव, रेवालाल, भूपेंद्र, करन, लालजी, महेंद्र, बीरू, डोमन, रामकुमार, डेगन महतो, राजेश कुमार, राजेंद्र, लालदेव, नीलकंठ, पुनेश्वर, मनोहर, गोविंद, अरविंद, लक्की, अभिषेक, भागीरथ, प्रदीप, रंजीत व दशरथ महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़रामगढ़Ramgarh News: दुर्गोत्सव को लेकर तैयारी समिति का गठन, भव्य आयोजन का लिया संकल्प